Saty Update Go Ahead
The Pipl

विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्र० 1. नीचे दिए गये चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(i) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?

(क) अफ्रीका

(ख) एशिया

(ग) दक्षिण अमेरिका

(घ) उत्तर अमेरिका

उत्तर :- (क) अफ्रीका

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?

(क) अटाकामा

(ख) भूमध्यरेखीय प्रदेश

(ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया

(घ) ध्रुवीय प्रदेश

उत्तर :- (ग) दक्षिण-पूर्वी एशिया

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?

(क) जलाभाव

(ख) बेरोजगारी

(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ

(घ) महामारियाँ

उत्तर :-(ग) चिकित्सा/शैक्षणिक सुविधाएँ

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक तथ्य सही नहीं है?

(क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुना से अधिक बढ़ी है।

(ख) विश्व जनसंख्या में प्रतिवर्ष 8 करोड़ लोग जुड़ जाते हैं।

(ग) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे।

(घ) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन भौगोलिक कारकों का उल्लेख कीजिए?

उत्तर :-जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले तीन कारक निम्नलिखित है

a जल→जल जीवन के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है इसलिए जहां जल रहता है वहां जनसंख्या होते हैं क्योंकि जल के बिना जीवन संभव नहीं है।

b भू आकृति :- भू आकृति ऐसा होना चहिए जहां समतल भूमि हो। समतल भूमि में सड़क , घर , फसलों का उत्पादन के लिए अनुकूल है। लेकिन पहाड़ में ये सब संभव नहीं है इसलिए समतल भूमि में लोग अधिक रहते हैं।

c जलवायु :- जलवायु ऐसा होना चाहिए ना तो अधिक ठंड और ना ही अधिक गर्मी ऐसी जगह में लोग प्रभावित रहने के लिए।

विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं। ऐसा क्यों है?

उत्तरः विश्व के जिन क्षेत्रों की जलवायु मानव व मानवीय क्रियाओं के अनुकूल है, भूमि समतल व उपजाऊ है तथा जल व खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं इसलिए वहाँ जनसंख्या का उच्च घनत्व पाया जाता है।

जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक कौन से हैं?

उत्तरः जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक-जन्मदर, मृत्युदर तथा प्रवास हैं।

(क) जन्मदर :- को प्रति हजार स्त्रियों पर जन्मे जीवित बच्चों की गणना निम्नानुसार करके ज्ञात करते हैं:


(ख) मृतुदर किसी क्षेत्र में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या पर मृतकों की संख्या को निम्नानुसार गणना करके ज्ञात करते हैं मृतुदर कहते हैं

(ग) प्रवास:- एक स्थान से दुसरे स्थान में जा कर बसना प्रवास कहते हैं

How To Open Zerodha Account

Follow us on:-

Website:- https://thepipl.com

Facebook:- https://facebook.com/thepipl

Instagram:- https://www.instagram.com/thepipl365/

Twitter:- https://twitter.com/thepipl

YouTube :- https://youtube.com/channel/UCO0sBOdY6bvMOhFTxL35tdg

LinkedIn:- https://www.linkedin.com/mwlite/company/thepipl1

Pinterest:- https://pin.it/5tkQbYD

Leave a Comment