Saty Update Go Ahead
The Pipl

भारत माता मंदिर,वाराणसी(उत्तर प्रदेश)

भारत माता मंदिर,वाराणसी(उत्तर प्रदेश)

वाराणसी को काशी के नाम से भी जाना जाता है

वाराणसी को काशी के नाम से भी जाना जाता है। जब भी मंदिर का नाम लिया जाता है तब मन में देवी-देवताओं की प्रतिमा बनने लगती हैं। वहीं काशी में एक ऐसा मंदिर है जिसे भारत माता मंदिर कहा जाता है। भारत माता मंदिर अपने आप में एक अनोखा मंदिर है। इस मंदिर में देवी-देवता की मूर्ति नहीं है।बल्कि भारत माता की अखंड भारतीय की पूजा की जाती है।

भारत के कोने कोने से हजारों लोग हर वर्ष भारत माता के मंदिर को देखने के लिए आते हैं

भारत माता की मानचित्र पर लोग पूरी श्रद्धा से शीश झुकाते हैं। भारत के कोने कोने से हजारों लोग हर वर्ष भारत माता के मंदिर को देखने के लिए आते हैं।जिस प्रकारअन्य मंदिरों मे जूता-चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है उसी प्रकार भारत माता के मंदिर में भी जूता-चप्पल पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है।

वाराणसी के भारत माता मंदिर को बाबू शिव प्रसाद गुप्ता ने 1918 में बनवाया था

भारत माता के मंदिर को बाबू शिव प्रसाद गुप्ता ने 1918 में बनवाया था। इस मंदिर को बनने में आठ वर्षों का समय लगा। भारत माता के मंदिर बन जाने के बाद इसका उद्घाटन महात्मा गांधी ने 25 अक्टूबर 1936 (विजयादशमी) को किया।यह सफेद संगमरमर से निर्मित है। मंदिर के अंदर गर्भगृह में अखंड भारत का मानचित्र है।यह मानचित्र देशांतर और अक्षांश दोनों के पैमाने पर है। मानचित्र की विशेषता यह है कि पर्वत श्रृंखलाओं और चोटियों, मैदानों, जल निकायों, नदियों, महासागरों और पठारों का विस्तृत है।

वाराणसी(उत्तर प्रदेश) के भारत माता मंदिर को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के रूप में सजाया जाता है

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानचित्र में दर्शाए गए नदियों व झरने में पानी भरा जाता है जो देखने में काफी सुन्दर लगता है।भूमि क्षेत्रों को गेंदा के फूलों से सजाया जाता है।भारत माता के मंदिर में लगे 11 गुना 11 इंच के पत्थर के 762 टुकड़ों से बने मानचित्र को सलीके से तराशा गया है। मंदिर का गर्भगृह 31 फीट दो इंच लंबा व 30 फीट दो इंच चौड़ा है।

भारत माता मंदिर को दुर्गा प्रसाद के देख रेख मे बनाया गया

भारत के काशी में भारत माता मंदिर को दुर्गा प्रसाद के देख रेख मे बनाया गया जिसमे 30 श्रमिकों और 25 राजमिस्त्रियों द्वारा निर्मित किया गया था। भवन के मध्य (तल) में भारत का नक्शा है । जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका को दर्शाया गया है।मानचित्र में एक इंच की दूरी भूमि पर 6.40 मील तक है।

http://Zerodha

Website:- https://thepipl.com

Facebook:- https://facebook.com/thepipl

Instagram:- https://www.instagram.com/thepipl365/

Twitter:- https://twitter.com/thepipl

YouTube :- https://youtube.com/channel/UCO0sBOdY6bvMOhFTxL35tdg

LinkedIn:- https://www.linkedin.com/mwlite/company/thepipl1

Pinterest:- https://pin.it/5tkQbYD