विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता 1
विक्टोरिया मेमोरियल,कोलकाता
सभी ने विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का नाम जरूर सुना ही होगा। इस इमारत को महारानी विक्टोरिया की याद में बनवाया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल को भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा बनवाया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल स्मारक का निर्माण हमारे देश भारत पर पर रानी के 25 साल के शासनकाल का जश्न पूरा होने की खुशी में करवाया गया था। इसको बनाने में 1906 से 1921 तक का समय लगा।
विक्टोरिया मेमोरियल खूबसूरत इमारत के नाम से प्रसिद्ध है। यह शहर में हरियाली के सबसे बड़े पैच पर बना है। यह कोलकाता के मैदान पर क्वींस वे में स्थित है। वहां का पिनकोड की बात की जाए तो यह 700071 है। इसको बनाने में लगे मूल्य की बात की जाए तो पश्चिम बंगाल के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलचिह्न के लिए एक सटीक मूल्य का अनुमान लगाना असंभव है।
1857 की क्रांति के बाद से रानी विक्टोरिया भारत में काफी प्रसिद्ध हो गई थी। उन्होंने 1901 में अपनी मृत्यु होने तक देश पर सफलता से शासन किया था । इस इमारत को बनाना लॉर्ड कर्जन के दिमाग की उपज थी । वह चाहते थे कि इस स्मारक को महारानी विक्टोरियाको समर्पित किया जाए।
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि इस विक्टोरिया मेमोरियल को बनाने के लिए सारा का सारा धन भारतीय लोगों द्वारा ही इकट्ठा किया गया था।उस समय इसे पूरा करने के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रूपए का खर्च आया था। किंग जॉर्ज वी और प्रिंस ऑफ व्हेल्स ने 1906 में स्मारक के लिए आधारशिला रखी थी और स्मारक अंततः 1921 में आम जनता के लिए खोला गया था।
विक्टोरिया मेमोरियल लगभग 184 फीट ऊंची है।इसे मकराना मार्बल से बनाया गया । इस मार्बल को जोधपुर से लाया गया था। इसके अंदर लगभग 64 एकड़ में एक गार्डन बनाया गया है। जिसका डिजाइन डेविड पेन और लॉर्ड रेडडेल ने किया था। विलियम विक्टोरिया मेमोरियल के पीछे एमर्सन मुख्य वास्तुकार थे।डिजाइन इंडो-सरसेनिक रिवाइवलिस्ट टेम्पलेट को प्रदर्शित करता है।मिस्र और विनीशियन शैलियों के अलावा इसमें दक्कन डिजाइन भी इस्तेमाल किया गया है ।
द एंजल ऑफ विक्ट्री केंद्रीय विक्टोरिया मेमोरियल गुंबद के ऊपर की प्रतिष्ठित आकृति है। कुल मिलाकर 16 फीट है। विक्टोरिया मेमोरियल ताजमहल से मिलता-जुलता माना गया है।विक्टोरिया मेमोरियल को राष्ट्रीय नेताओं की गैलरी, शाही गैलरी, सेंट्रल हॉल, पोर्ट्रेट गैलरी, हथियार और शस्त्रागार गैलरी, मूर्तिकला गैलरी और कोलकाता गैलरी शामिल है।
विक्टोरिया मेमोरियल के म्यूजियम में सबसे ज्यादा काम थॉमस डेनियल और उनके भतीजे विलियम डेनियल द्वारा किया गया है। इसमें बहुत ही दुर्लभ किताबों का संग्रह भी रखा गया है । जिनमें से कुछ अरेबियन नाइट्स, विलियम शेक्सपियर की सचित्र कृतियों है।
विक्टोरिया मेमोरियल को चारों ओर से देखने के लिए पर्यटकों के लिए एंट्री गेट पर गाडियां उपलब्ध हैं। विटोरिया मेमोरियल जाने से पहले कुछ ध्यान रखने वाली बात है :-विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में फोटोग्राफी मना किया गया है।
अगर आपको म्यूजियम या फिर गैलरी आधी देखने का शौक नहीं है तो आप केवल गार्डन ऑनली टिकट भी ले सकते हैं। टिकट काउंटर पर आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।
Website:- https://thepipl.com
Facebook:- https://facebook.com/thepipl
Instagram:- https://www.instagram.com/thepipl365/
Twitter:- https://twitter.com/thepipl
YouTube :- https://youtube.com/channel/UCO0sBOdY6bvMOhFTxL35tdg
LinkedIn:- https://www.linkedin.com/mwlite/company/thepipl1
Pinterest:- https://pin.it/5tkQbYD
What is Ghibli Art? How to Make Ghibli Art Image/Photo What is Ghibli Art?: Ghibli Art image refers to the… Read More
What is IFSC Code of Axis Bank, Godda, Jharkhand, 814133 BankAXIS BANKMICR Code814211202IFSC CodeUTIB0002588BranchGoddaBranch Code002588 (Last Six Characters of IFSC Code)CityGoddaDistrictGoddaAddress92 G First… Read More
What is IFSC Code of SBI Bank, Godda, Jharkhand, 814133 Bank SBI (State Bank Of India)IFSC CodeSBIN0001434MICR CodeMICR not providedAddressSTATE… Read More
What is IFSC Code of Indian Bank, Godda, Jharkhand, 814133 BankIndian BankIFSCIDIB000G576MICR CodeNABranchGoddaBranch Code00G576 (Last Six Characters of IFSC Code)CityGoddaDistrictGoddaStateJharkhandAddressDist Godda Godda Social… Read More
What is Radish & How to Health Benefits in Your Dite? What is a Radish? Radish (Raphanus sativus) is a… Read More
What is Carrot & How to Health Benefits in Your Dite? A carrot (Daucus carota) is a root vegetable that… Read More
This website uses cookies.